अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन ने आज बड़ी कार्यवाही करते हुए भगवानपुर तहसील क्षेत्र में एक अवैध मजार को हटवा कर सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया।उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि हरिद्वार जनपद की तहसील भगवानपुर क्षेत्र के शहीद वाला ग्रंट में नसीमबानो पत्नी इकबाल हसन निवासी देहरादून ने 0.0120 हेक्टेयर सरकारी भूमि पर अवैध मजार बनाकर अतिक्रमण किया हुआ था। सरकारी भूमि पर अतिक्रमण चिन्हित किए जाने के बाद उन्हें विधिवत नोटिस दिया गया था। नोटिस के जवाब में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करते हुए गुरुवार को भगवानपुर के उप जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ,पुलिस बल और राजस्व विभाग की टीम के समक्ष उनके (अतिक्रमण कर्ता) की ओर से स्वयं उक्त अतिक्रमण को हटा दिया गया है।

More Stories
बुद्ध पूर्णिमा स्नान को लेकर पुलिस ने यातायात प्लान लागू किया
खाद्य सुरक्षा टीम ने ज्वालापुर क्षेत्र में फल एवं सब्जी के थोक विक्रेताओं का निरीक्षण किया
चारधाम यात्रा के मद्देनजर श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने कमर कसी