जिलाधिकारी ने चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित रात में उप जिला मेला चिकित्सालय एव जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। डीएम ने स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।डीएम के निरीक्षण से अस्पताल में हड़कंप मच गया। डीएम ने अस्पताल में ​सुविधाओं का जायजा लिया और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वाहन ठीक ढंग से कर रहे है कि नहीं इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने देर रात चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण कर जायजा लिया।

जिलाधिकारी पहले उप जिला मेला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों द्वारा चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भर्ती मरीजों एवं उनके तामीर दरों से उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की,जिसमें तामीरदारों द्वारा अवगत कराया गया है कि चिकित्सालय में उनका उपचार ठीक ढंग से किया जा रहा है तथा किसी तरह से कोई समस्या नहीं है तथा खाना भी समय पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने चिकित्सकों को निर्देश दिए है कि चिकित्सालय में साफ सफाई का बेहतर ध्यान रखा जाए तथा भर्ती मरीजों को उपलब्ध कराई का रही बेड शीट एवं कंबलों की नियमित धुलाई कराई जाए।उन्होंने सीएमएस को निर्देश दिए है कि चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को साफ स्वच्छ कम्बल उपलब्ध हो,इसके लिए उन्होंने नये कम्बल खरीदने के निर्देश दिए।

About Author