तहसील दिवस पर भूमि विवाद, अतिक्रमण, पेयजल, बिजली और राशन वितरण को लेकर सर्वाधिक शिकायतें आईं। विभिन्न विभागों से जुड़ीं 44 समस्याओं में से 24 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष मामले निपटाने के लिए जिम्मेदार अफसरों को निर्देश दिए गए।डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में मंगलवार को तहसील दिवस आयोजित किया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि तहसील दिवस में दर्ज सभी समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर एसडीएम-हरिद्वार जितेंद्र कुमार, तहसीलदार सचिन कुमार, जल संस्थान, ऊर्जा निगम, पेयजल एजेंसी सहित कई विभागों के अफसर और कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
आगामी कावड़ मेले की तैयारी को लेकर हरिद्वार और बिजनौर पुलिस अधिकारियों के बीच बैठक हुई
हाईवे पर चलती कार में आग लगने से अफरा तफरी मची
पुलिस लाइन में विशेष आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन हुआ