दशहरे (2 अक्टूबर) की मध्यरात्रि से 19 अक्टूबर की रात 12 बजे तक गंगनहर को बंद किया गया। इस अवधि में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग गंगनहर से सिल्ट हटाने सहित साफ-सफाई, मरम्मत आदि कार्य कराएगा।दशहरे की मध्यरात्रि को गंगा नहर को बंद किया गया है। इस दौरान हरकी पैड़ी भागीरथी बिंदु से आने वाली गंगा की अविछिन्न धारा से गंगाजल उपलब्ध रहेगा। 19 अक्टूबर की रात 12 बजे गंगा क्लोजर समापत होगा।
20 अक्टूबर की सुबह श्रद्धालुओं को हरकी पैड़ी सहित अन्य भी घाटों पर पर्याप्त जल उपलब्ध होगा। क्लोजर के दौरान गंगनहर से सिल्ट आदि की सफाई के अलावा मरम्मत आदि कार्य कराए जाएंगे।

More Stories
शहीद दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने भगत सिंह चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
कैबिनेट मंत्री बनने पर प्रदीप बत्रा ने हरिद्वार माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना की
गाय को बचाने के प्रयास में ट्रक बिजली के पोल से टकराया