खाद्य सुरक्षा विभाग टीम ने हरिद्वार में विशेष जांच अभियान चलाया

चारधाम यात्रा से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय दिख रहा है। गुरुवार को हरिद्वार में रोडवेज अड्डे के आसपास और सेक्टर चार स्थित पीठ बाजार से खाद्य सामग्री बेचने वाली दुकानों पर विभाग की टीम ने जांच की।विशेष तौर पर पानी की बोतलों, कोल ड्रिंक, तेल और मिर्च-मसालों के 33 सैंपल लिए गए। हरिद्वार बस अड्डे के पास से पानी के पांच, सोडा वाटर और रिफाइंड का एक-एक सैंपल लिया गया। जबकि पीठ बाजार में बिकने वाले मिर्च मसालों के 26 सैंपल लिए गए। इनमे से पानी के तीन सैंपल जांच के लिए रुद्रपुर स्थित फूड टेस्टिंग लैब भेजे गए।

हरिद्वार बस अड्डे के आसपास बिकने वाले खाद्य पदार्थो की जांच के लिए मोबाइल टेस्टिंग लैब भी लगाई गई है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमएन जोशी ने बताया कि जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग को लोकल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट द्वारा तैयार की गए पानी की बोतल सब स्टैंडर्ड और मिस ब्रांडिंग की भी मिली। इन सभी पानी की फैक्ट्रियों को नोटिस दिया जा रहा है। लैब भेजे गए सैंपल फेल होने पर मुकदमा किया जाएगा।

About Author