खनन विभाग द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक स्टोन क्रेशर को अधिकारियों ने सीज कर दिया।जानकारी के मुताबिक देर शाम तहसील लक्सर के ग्राम नेन्दपुर सुहारी में अवैध खनन की प्राप्त शिकायत पर उपजिलाधिकारी लक्सर एवं जिला खनन अधिकारी, भूतत्व एव खनिकर्म विभाग, हरिद्वार ने तहसील लक्सर के ग्राम नेहन्दपुर स्थित मैसरी लिभरा स्टोन क्रेशर के औचक निरीक्षण के उपरान्त स्टोन बेसार को मौके पर सीज करते हुए ई-रवन्ना को अस्थाई रूप से निलम्बित कर दिया। कार्यवाही में विभागीय सर्वेक्षक विवेक कुमार भी मौके पर उपस्थित थे।

More Stories
शहीद दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने भगत सिंह चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
कैबिनेट मंत्री बनने पर प्रदीप बत्रा ने हरिद्वार माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना की
गाय को बचाने के प्रयास में ट्रक बिजली के पोल से टकराया