उत्तराखंड में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेल की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। राष्ट्रीय खेलों में होने वाले 34 इवेंट में से कुश्ती, कबड्डी व हॉकी का आयोजन हरिद्वार में होगा।शुक्रवार को कुश्ती के डायरेक्टर आफ कम्पटीशन वीएन प्रशुन ने स्पोर्ट्स स्टेडियम हरिद्वार का दौरा किया। उत्तराखंड ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष व हरिद्वार आयोजन के प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों की आयोजन समिति (जीटीसीसी) ने 16 नवंबर से 18 नवंबर तक आयोजन स्थल देहरादून, हरिद्वार, टिहरी ,रुद्रपुर व हल्द्वानी का दौरा किया। 34 खेलों में से हरिद्वार में कुश्ती, कबड्डी, हाकी के आयोजन की सहमति बनी है। कुश्ती के कम्पटीशन डायरेक्टर हरिद्वार में की गई तैयारियों से संतुष्ट नजर आए।

More Stories
जिलाधिकारी ने त्यौहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए
मुख्यमंत्री ने कुंभ मेला हेतु चिकित्सालय के लिए चिकित्सा उपकरणों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
जनपद में राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा