हरिद्वार से गणपति विसर्जन के दौरान दुखद खबर सामने आई है ।धर्मनगरी हरिद्वार में गणपति विसर्जन के दौरान एक युवक गंगा नदी में बह गया। हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के राजघाट के पास रात के समय मूर्ति विसर्जन के दौरान एक युवक गंगा में डूबकर लापता हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार, 38 वर्षीय निखिल गुप्ता गणेश प्रतिमा विसर्जन में शामिल हुआ था। विसर्जन के समय उसका संतुलन बिगड़ा और वो पानी की तेज धारा में बहता चला गया। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि नीली कैप लगाए निखिल गणेश विसर्जन के समय लोगों के साथ मौजूद था। अचानक से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गंगा की तेज धारा में बह गया। यह हादसा कनखल राजघाट पर हुआ मंगलवार देर रात कनखल क्षेत्र के श्रद्धालुओं का एक दल ढोल नगाड़ों के साथ राजघाट पर गणपति प्रतिमा विसर्जन करने गया था। सीढ़ियों पर खड़े निखिल गुप्ता निवासी कनखल का पांव फिसल गया और वह गंगा में जा गिरे। इससे घाट पर अफरा-तफरी मच गई।निखिल अंधेरा होने की वजह से मिनटों में ही गंगा में लापता हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। युवक की काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। अंधेरा होने की वजह से सर्च अभियान में परेशानी हुई। सुबह होते ही फिर से सर्च अभियान चलाया गया।

More Stories
रिहायशी इलाकों में जंगली हाथियों के मूवमेंट रोकने के लिए एलीफेंट प्रूफ ट्रेंच और अर्ली वार्निंग सिस्टम जैसी स्थाई योजनाओं पर काम होगा
जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 42 शिकायत दर्ज की गई
जिलाधिकारी के निर्देशन में अब ग्राम पंचायत स्तर पर ही लोगों की समस्याएं सुनी/ सुलझाई जाएगी