हरिद्वार की पुरानी रामलीला सहित कनखल, बीएचईल, ज्वालापुर व रामनगर आदि की रामलीलाओं में आज ध्वजारोहण हुआ। शुक्रवार से इन लीलाओं में मंचन शुरू हो जाएंगे।हरिद्वार की बड़ी रामलीला का ध्वजारोहण शोभायात्रा के साथ किया गया।
कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने ब्रह्मकुंड हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन कर श्रीरामलीला भवन में धर्मध्वजा का आरोहण किया। अध्यक्ष विरेन्द्र चड्ढा ने कहा कि धर्म को धारण करने से समाज को सन्मार्ग की प्रेरणा मिलती है।पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सदस्य गंगाशरण मददगार ने बताया कि श्रीरामलीला कमेटी हरिद्वार द्वारा इस बार पूर्ण शताब्दीवर्ष मनाया जा रहा है।

More Stories
जिलाधिकारी ने त्यौहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए
मुख्यमंत्री ने कुंभ मेला हेतु चिकित्सालय के लिए चिकित्सा उपकरणों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
जनपद में राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा