कुंभ के मद्देनजर लोक निर्माण विभाग ज्वालापुर ईदगाह, सुभाषनगर और पीएसी मार्ग का नवीनीकरण करेगा। 2.68 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 3.4 किलोमीटर लंबी सड़क का पुनर्निर्माण किया जाएगा।सड़क किनारे इंटरलॉकिंग टाइल्स भी लगाई जाएंगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के एक महीने के भीतर निर्माण शुरू होने की संभावना है। ज्वालापुर में लंबे समय से सड़क बदहाल है, जिससे वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। लेकिन, अब सड़क के नवीनीकरण के बाद इस क्षेत्र की लगभग एक लाख की आबादी लाभान्वित होने जा रही है। यहां सड़क का पुनर्निर्माण बिटुमिनस कंक्रीट मिश्रण से किया जाएगा, जो टिकाऊ, चिकनी और मौसम-प्रतिरोधी सतह प्रदान करेगा।
कुंभ के दौरान यह रास्ता श्रद्धालुओं के लिए भी विकल्प के रूप में काम आएगा। ज्वालापुर से बीएचईएल, शिवालिक नगर, बहादराबाद, सिडकुल और रोशनाबाद तक सुगम आवाजाही सुनिश्चित होगी। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इसके नवीनीकरण की मांग की थी। इसके बाद सरकार ने कुंभ कार्यों में इसे शामिल करते हुए शिलान्यास किया।कुंभ कार्यों में इस सड़क का नवीनीकरण शामिल है। 2.68 करोड़ रुपये की लागत से 3.4 किमी लंबी सड़क का पुनर्निर्माण किया जाएगा। एक माह के भीतर निर्माण शुरू होने की उम्मीद है।

More Stories
बहादराबाद क्षेत्र में गुलदार के हमले से ग्रामीण घायल हुआ
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया
पुलिस मुख्यालय रोशनाबाद में एसएसपी की अध्यक्षता में सम्मेलन आयोजित किया गया