हरिद्वार नगर निगम की मेयर किरन जैसल के कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर भाजपा नेताओं ने उनको शुभकामनाएं दीं। हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मेयर किरन जैसल को बधाई देते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में नगर निगम ने विकास और स्वच्छता क्षेत्र में ठोस काम किए हैं।
विधायक मदन कौशिक ने कहा कि मेयर ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में नगर विकास, स्वच्छता और जनसमस्याओं के समाधान के लिए उल्लेखनीय प्रयास किए हैं। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि नगर निगम और जनप्रतिनिधियों के बेहतर समन्वय से हरिद्वार विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि मेयर के नेतृत्व में नगर निगम ने पारदर्शिता और जनहित को प्राथमिकता दी है, जिससे जनता का भरोसा और मजबूत हुआ है। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया सह प्रभारी विकास तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता विमल कुमार मौजूद रहे। मेयर किरन का एक साल पूरा, विकास कार्यों का पत्रक जारी हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार नगर निगम की मेयर किरन जैसल और भाजपा बोर्ड का एक साल का कार्यकाल पूरा हो गया। इसी क्रम में शनिवार को प्रेस क्लब में मेयर ने 35 विकास कार्यों से जुड़े पत्रक का विमोचन किया। भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि ठीक एक साल पहले हरिद्वार की जनता ने मेयर किरन जैसल को जिम्मेदारी सौंपी थी और उन्होंने उम्मीदों पर खरा उतरने का हर प्रयास किया। तिवारी ने बताया कि शहर के सौंदर्यीकरण, स्वच्छता और जलभराव के स्थायी समाधान के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई। शहर में दो नई पार्किंग का निर्माण, 30 नए कूड़ा वाहन की व्यवस्था, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की स्थापना और देवपुरा में गंगा म्यूजियम का निर्माण कराया गया। भाजपा जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने बताया कि रविवार दोपहर दो बजे ऋषिकुल ऑडिटोरियम में अभिनंदन समारोह होगा।

More Stories
समस्त जनपद में माह स्वच्छता अभियान चलाया गया
स्क्रैप के गोदम में अचानक आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ
एसएसपी हरिद्वार ने कई राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किये