हरिद्वार के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व हरकीपैड़ी पहुंचे। जहां उन्होंने विधि विधान से मां गंगा की पूजा अर्चना कर जनपद में शांति एवं सुरक्षा के साथ बेहतर कानून व्यवस्था की कामना की।
बीते दिन शाम को उत्तराखंड शासन ने आठ जनपदों के पुलिस प्रमुखों में फेरबदल किया था, जिसके तहत उत्तराखंड एसटीएफ की कमान संभाल रहे एसएसपी नवनीत सिंह को हरिद्वार जिले के पुलिस कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। हरकी पैड़ी पहुंचने पर एसएसपी नवनीत सिंह का गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम व महामंत्री तन्मय वशिष्ठ सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

More Stories
विकास प्राधिकरण ने ज्वालापुर क्षेत्र में दो अनधिकृत निर्माण सीज किये
शहरी विकास सचिव ने कुंभ मेला क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया
हरिद्वार आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालु अब मां गंगा के पौराणिक इतिहास को भी नजदीक से जान सकेंगे