हरिद्वार पुलिस द्वारा शहर की हरियाली और सौंदर्य बढ़ाने के लिए विभिन्न स्तर पर वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने हेतु लगातार वृक्षारोपण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज ल्यूमिनस कंपनी के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा पुलिस लाइन रोशनाबाद में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।ल्यूमिनस कंपनी के सहयोग से आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में लगभग 150 फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। इन वृक्षों को लगाने से न केवल शहर की सुंदरता बढ़ती है, बल्कि ये वृक्ष पर्यावरण संतुलन और जैव विविधता को भी बढ़ावा देते हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में प्रस्तावित अर्धकुंभ मेले की तैयारियो को लेकर समीक्षा बैठक की
कावड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई
जोहड़ की जमीन पर अवैध कब्जे के आरोप में पहाड़ी जनकल्याण ट्रस्ट ने प्रदर्शन किया