रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम कनखल में श्री रामकृष्ण परमहंस जी की 191वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम मठ से शोभायात्रा निकाली गई जो कनखल के प्रमुख बाजारों से होती हुई रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में समाप्त हुई।मंगल आरती, हवन, जप और ध्यान का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आयोजित संत सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए महामंडलेश्वर स्वामी हरि चेतनानंद महाराज ने कहा कि रामकृष्ण परमहंस एक सिद्ध योगी थे और उन्होंने विश्व को एक महान धरोहर के रूप में एक महान शिष्य स्वामी विवेकानंद दिया, जिन्होंने पूरे विश्व में भारत की संस्कृति का प्रचार प्रसार किया और भारत की आध्यात्मिक शक्ति का पूरे विश्व में लोहा मनवाया।

More Stories
चारधाम यात्रा को लेकर आयोजित बैठक में आमंत्रित न किए जाने पर ट्रैवल्स व्यवसाययों ने प्रदर्शन किया
हरिद्वार कोर्ट परिसर को बम से उडाने की धमकी से हड़कंप मचा
वन संपदा को वनाग्नि से बचाने के लिए मार्क डील अभ्यास किया