हरिद्वार में होनी वाली जनसभा और रैलियों के लिए राजनीतिक पार्टियों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर अनुमति दी जाएगी। भू-स्वामियों की अनुमति के बिना प्रचार-प्रसार सामग्री चस्पा नहीं की जाएगी।डीएम ने राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में यह जानकारी दी।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग ऑफिसर धीराज सिंह गर्ब्याल ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट में बैठक की। उन्होंने सभी दलों से सकुशल मतदान संपन्न कराने को लेकर अपील की। बताया कि आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। इसके दृष्टिगत सभी राजनैतिक दलों के खर्चों की निगरानी शुरू की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार सभी दल अपने उम्मीदवारों के नामांकन सम्बन्धी प्रक्रिया, चुनावी रैली व अन्य गतिविधियों को संचालित करें।

More Stories
गंगा को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जिला गंगा संरक्षण समिति की 71वीं बैठक आयोजित
शहीद दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने भगत सिंह चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
कैबिनेट मंत्री बनने पर प्रदीप बत्रा ने हरिद्वार माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना की