बहादराबाद क्षेत्र में गुलदार के हमले से ग्रामीण घायल हुआ

हरिद्वार वन प्रभाग के अंतर्गत बहादराबाद क्षेत्र में गुलदार की दहशत बनी हुई है। गुलदार ने दो दिन में दो लोगों को हमला कर घायल किया है। क्षेत्र में गुलदार की दहशत बनी हुई हैं।ग्रामीण अब अपने खेतों में जाने के लिए भी डर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए दो स्थानों पर पिंजरे लगा दिए हैं।

रविवार की रात को रोहालकी निवासी कपिल बहादराबाद से प्लम्बर का कार्य कर अपने घर लौट रहा था। घर जाते समय केयर कालेज के पास गुलदार ने कपिल पर अचानक झपटा मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। गुलदार के हमले के दौरान कपिल की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जिसके बाद ग्रामीण घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां कपिल को उपचार दिया गया।गुलदार के हमले की सूचना पर रात को ही रेंज अधिकारी शीशपाल सिंह, वन दारोगा बिजेंद्र सिंह सहित अन्य वन्यकर्मी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने वन विभाग के विरुद्ध रोष व्यक्त किया।

About Author