गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को परखने के लिए सीएम धामी मंगलवार को हरिद्वार पहुंचे। गुरुकुल हेलीपैड पर मुख्यमंत्री धामी के पहुंचने से पहले दर्जाधारी मंत्रियों और भाजपा पदाधिकारियों के बीच पुलिस का विवाद हो गया।सुरक्षा घेरे में जाने से रोके जाने पर भाजपा के कई पदाधिकारी नाराज हो गए।विवाद बढ़ता देख कुछ अधिकारियों ने बीच बचाव कराकर मामला शांत कराया, लेकिन दर्जाधारी और भाजपा पदाधिकारियों ने हेलीपैड पर ही मुख्यमंत्री से शिकायत कर दी। मामले से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बैरागी कैंप पहुंचे थे। मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर आने का अलर्ट जारी हुआ तो, कई सुरक्षाकर्मियों ने रस्सी से सुरक्षा घेरा बनाया।इसी बीच दर्जाधारी ओमप्रकाश जमदग्नि, दर्जाधारी सुनील सैनी समेत कई कार्यकर्ता अंदर जाने लगे। लेकिन प्रोटोकॉल का हवाला देकर सुरक्षा कर्मियों ने ओम प्रकाश जमदग्नि और सुनील सैनी को अंदर जाने से रोक दिया।
सुरक्षा घेरे में जाने से रोकने पर ओम प्रकाश जमदग्नि ने हंगामा खड़ा कर दिया। वो नाराज होकर गुरुकुल मैदान में खड़े हो गए। ओम प्रकाश जमदग्नि को भड़कता देख उनके साथ अन्य नेता भी वहां खड़े हो गए। ओम प्रकाश जमदग्नि ने एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप भी लगाया। हंगामा होते देख हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव मनीष सिंह उनके पास पहुंचे और उन्हें मनाने लगे।

More Stories
बहादराबाद क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में आग लगी
मुख्यमंत्री धामी ने गृहमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम का स्थलीय निरीक्षण किया
प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में गृहमंत्री के हरिद्वार दौरे को लेकर बैठक हुई