कांवड मेले को लेकर पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया

5 फरवरी से शुरू हो रहे शारदीय कांवड मेला को लेकर पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट प्लान जारी किया है। जो कि 5 फरवरी सुबह 8 बजे से 15 फरवरी रात्रि 12:00 बजे तक लागू रहेगा।इस दौरान हरिद्वार से नजीबाबाद रूट पर भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगे।

हरिद्वार से नजीबाबाद मुरादाबाद नैनीताल की तरफ जाने वाली आवश्यक सामग्री (खाद्य सामग्री/पैट्रोलियम/गैस/मेडिकल) की गाड़ियों को रात्रि 23:00 बजे से प्रातः 04:00 बजे तक एंट्री दी जाएगी। सिडकुल/देहरादून/ऋषिकेश की ओर से आने वाले भारी वाहन जो बिजनौर/मुरादाबाद/नैनीताल जाना चाहते हैं। वाहन हरिद्वार➡रूड़की➡मुज्जफरनगर होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे तथा वापसी भी इसी रूट से होगी।

  • रोड़वेज➡देहरादून/ऋषिकेश/हरिद्वार से बिजनौर/मुरादाबाद/नैनीताल जाने वाली रोड़वेज बसें लाडपुर से नहर पटरी होते हुए बिजनौर/मुरादाबाद/नैनीताल को जायेंगी।
  • वापसी➡बिजनौर➡नजीबाबाद की ओर से हरिद्वार को आने वाली सभी बसें वाया बिजनौर➡गंगा बैराज➡मोन्टी तिराहा (मीरापुर)➡मुजफ्फरनगर होते हुए हरिद्वार आयेंगे।
  • कोटद्वार से हरिद्वार आने वाली प्राईवेट बसों का मार्ग यथावत रहेगा।
  • रूड़की➡लक्सर➡बालावाली मार्ग पर भारी/मध्यम वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
  • आवश्यकतानुसार हल्के वाहनों को भी प्रतिबन्धित किया जा सकता है।
  • कांवड़ वाहनों के लिए-
    • नजीबाबाद➡चिड़ियापुर➡श्यामपुर➡4.2 डायवर्जन ➡ पार्किंग➡(गौरीषंकर➡नीलधारा)
    • वापसी➡गौरीशंकर➡नीलधारा पार्किंग➡हनुमान मंदिर तिराहा/चण्डी भवन तिराहा➡चण्डीचौक➡चण्डीदेवी रोपवे➡4.2 डायवर्जन तिराहा➡श्यामपुर/नजीबाबाद
    • यातायात का अत्यधिक दबाव बढ़ने पर वाहनों के लिए रूट एवं पार्किंग-
    • नजीबाबाद➡चिड़ियापुर की ओर से हरिद्वार आने वाले समस्त वाहनों को गौरीशंकर/नीलधारा पार्किंग में पार्क कराया जायेगा।

About Author