अवैध खनन से जुड़े एक कथित ऑडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरिद्वार पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने झबरेड़ा थाना क्षेत्र की इकबालपुर चौकी के चौकी प्रभारी समेत पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें कथित रूप से अवैध खनन से जुड़े लेन-देन और चौकी प्रभारी से संपर्क की बातचीत सामने आई। ऑडियो सामने आने के बाद मामला एसएसपी तक पहुंचा, जिस पर उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की।एसएसपीनवनीत सिंह भुल्लर ने प्राथमिक जांच के आधार पर इकबालपुर चौकी प्रभारी नवीन चौहान, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र शर्मा, कांस्टेबल हरेंद्र, विपिन कुमार, देवेश सिंह और प्रदीप सहित पूरे स्टाफ को निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।

More Stories
जनपद को स्वच्छ बनाने की दिशा में परिवहन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया
जनपद में एलपीजी गैस सिलेंडर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक ली
जिले में एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद : जिला पूर्ति अधिकारी