पुलिस मुख्यालय रोशनाबाद में एसएसपी की अध्यक्षता में सम्मेलन आयोजित किया गया

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को पुलिस कार्यालय रोशनाबाद स्थित सभागार में सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में जनपद के विभिन्न थानों एवं शाखाओं से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने अपनी समस्याएं एसएसपी के समक्ष रखीं।एसएसपी नवनीत सिंह ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया, जबकि शेष के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ मधुर व्यवहार बनाए रखने तथा फ्रेंडली पुलिसिंग को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए।

सम्मेलन के अंत में ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट कार्य, जटिल अपराधों के सफल अनावरण व मैत्रीपूर्ण पुलिसिंग के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले 41 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। इनमें 5 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। सभी को फरवरी 2026 के लिए ‘पुलिस मैन,वुमेन ऑफ द मंथ’ के रूप में चयनित किया गया।

About Author