अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने प्रयाग कुंभ में गैर हिंदूओं के प्रवेश को वर्जित करने का निर्णय किया है। परिषद के अध्यक्ष व निरंजनी अखाड़े के श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि कहीं थूक कर, कहीं मूत्र कर सनातन संस्कृति को भ्रष्ट करने की चेष्टा की जा रही है।कुंभ से पहले ही उत्तर प्रदेश की सरकार को यह तय करना होगा कि कौन जूस बेचेगा और कौन खाना खिलाएगा। यदि कुंभ में भी इस तरह का कृत्य सामने आया तो सनातनी चुप नहीं बैठेंगे और ऐेसे लोगों को नागा संन्यासी दंडित करेंगे।श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े की ओर से निकाली गई छड़ी यात्रा को पूजन के बाद हरकी पैड़ी से रवाना करने के बाद श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि हाल ही में कई जगहों से फोटो और वीडियो सामने आए है कि गैर हिंदू किस तरह से जिहाद चला रहे हैं।

More Stories
चैत्र नवरात्रि की अष्टमी के अवसर पर मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी
जिले में उल्लास पूर्वक ईद का त्यौहार मनाया गया
नवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी