हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में नायब सिंह सैनी ने शपथ ले ली है। हरियाणा के मुख्यमंत्री पद से मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के कुछ घंटों बाद, भाजपा ने नायब सिंह सैनी को शीर्ष विधायक दल का नेता घोषित किया गया।कुरूक्षेत्र से लोकसभा सांसद नायब सिंह सैनी ओबीसी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। उन्हें पिछले साल अक्टूबर में हरियाणा भाजपा प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था। सैनी को मनोहर लाल खट्टर का करीबी माना जाता है।
नायब सिंह सैनी ने सीएम पद की शपथ लेने के बाद मनोहर लाल खट्टर के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। बीजेपी नेता कंवर पाल गुज्जर ने हरियाणा कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली।सैनी का राजनीतिक करियर करीब तीन दशक पहले शुरू हुआ था, जब उन्होंने हरियाणा में बीजेपी के संगठन को मजबूत करने के लिए काम किया था। वह 2002 में अंबाला में भाजपा की युवा शाखा के जिला महासचिव बने और 2005 में उन्हें जिला अध्यक्ष नामित किया गया।

More Stories
सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस ने पदयात्रा निकालने का ऐलान किया
शंकराचार्य के समर्थन में कांग्रेस पूर्व सभासद अशोक शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस ने पदयात्रा निकाली
नितिन नवीन को भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर जिला कार्यालय में उत्सव का माहौल रहा