भाजपा जिला कार्यालय पर कोर कमेटी की बैठक हुई। जिसमें लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से रणनीति बनाई गई।बैठक में 2 मार्च को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा के उत्तराखंड प्रवास के तहत गढ़वाल क्लस्टर के लोकसभा कोर कमेटियों की बैठक रायवाला में और प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन नींबू वाला देहरादून होने पर चर्चा की गई।
1 से 3 मार्च तक होने वाले लाभार्थी संपर्क अभियान को प्रत्येक बूथ पर विधिवत रूप से लाभार्थी तक संपर्क कराने, 4 मार्च को जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाली नारी शक्ति वंदन दौड़ करना और 5 मार्च को महिला मोर्चा की ओर से प्रत्येक विधानसभा में पैदल यात्रा अथवा बाइक रैली, साइकिल रैली के माध्यम से जन जागरण की रूप रेखा बनाई गई।

More Stories
शंकराचार्य के समर्थन में कांग्रेस पूर्व सभासद अशोक शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस ने पदयात्रा निकाली
नितिन नवीन को भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर जिला कार्यालय में उत्सव का माहौल रहा
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन किया