हरिद्वार स्थित भाजपा कार्यालय में लोकसभा चुनाव को लेकर आगामी कार्यक्रमों के निमित्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोकसभा प्रभारी कुलदीप कुमार ने कहा कि हरिद्वार में भाजपा उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह रावत के समर्थन में रोड शो कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इसको लेकर सभी मंडल अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में तैयारी करें। इसके साथ जनसभाओं का आयोजन भी किया जाएगा। सभी शक्ति केंद्र पर बैठकों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पन्ना प्रमुख से ऊपर के कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।
लोकसभा संयोजक डॉ जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि विधानसभा स्तर के सम्मेलनों में किस प्रकार से भारी संख्या में कांग्रेस, बसपा व भीम आर्मी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है, उससे स्पष्ट हो जाता है कि हरिद्वार सीट पर लोकसभा चुनाव एक तरफ होने वाला है।

More Stories
कांग्रेस ने एलपीजी संकट पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया
रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया
सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस ने पदयात्रा निकालने का ऐलान किया