देहरादून- कांग्रेस का हाथ छोड़ किशोर उपाध्याय ने बीजेपी जॉइन कर ली है। पार्टी से चल रहे उनके गतिरोध के बाद कांग्रेस ने गुरुवार को उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निष्काषित कर दिया था
जिसके बाद से उनके भाजपा में जाने के कयास लगाये जा रहे थे।गुरुवार को पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने उन्हें बीजेपी की सदस्यता दिलाई।
प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, संगठन महामंत्री अजय कुमार सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे।सांसद अजय टम्टा और राज्यसभा सांसद नरेश बंसल भी मौजूद रहे।
भाजपा जॉइन करने को लेकर और कांग्रेस से निकले जाने को लेकर किशोर ने सीधे तो नही लेकिन इंडरेक्ट हरीश रावत पर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की मनमानी ओर जिद की वजह से कांग्रेस रसातल में चली गई है।
इधर किशोर के आने के बाद धन सिंह नेगी भाजपा से नाराज चल रहे है और उनके कांग्रेस में जाने की खबरे तेजी से घूम रही है।धन सिंह नेगी बीजेपी से टिहरी से विधायक है और उनके टिकट कटने की खबरों ने उनकी नाराजगी को बल दिया है।बहरहाल माना यह जा रहा है कि कांग्रेस भी अपने इस डैमेज कंट्रोल के लिए धन सिंह पर दांव खेला सकती है।

More Stories
कांग्रेस ने एलपीजी संकट पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया
रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया
सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस ने पदयात्रा निकालने का ऐलान किया