राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे सिंधिया शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचीं। यहां उन्होंने जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज के सानिध्य में हरिहर आश्रम में पाठ किया और पारदेश्वर महादेव मंदिर में पूजा आराधना की।
इसके बाद वसुंधरा राजे सिंधिया ने भारत माता मंदिर के भी दर्शन किए। बताया जा रहा है कि वसुंधरा राजे सिंधिया तीर्थयात्रा पर हैं। इसी के तहत वो हरिद्वार पहुंची हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी।

More Stories
कांग्रेस ने एलपीजी संकट पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया
रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया
सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस ने पदयात्रा निकालने का ऐलान किया