कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज जन्म दिन है. गांधी परिवार रणथंभौर में सोनिया गांधी का जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहा है. वहीं देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता भी सोनिया गांधी के जन्मदिन को धूमधाम से मना रहा हैं. सोनिया गांधी के जन्मदिन के मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने हरिद्वार में हर की पौड़ी पर पूजा अर्चना की. देहरादून में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी के जन्म दिवस के मौके पर दून अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया.हल्द्वानी के स्वराज आश्रम में भी कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया.

More Stories
शंकराचार्य के समर्थन में कांग्रेस पूर्व सभासद अशोक शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस ने पदयात्रा निकाली
नितिन नवीन को भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर जिला कार्यालय में उत्सव का माहौल रहा
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन किया