हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक होने पर हरिद्वार में भाजपाइयों ने जश्न मनाया। उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया। चंद्राचार्य चौक पर स्थानीय विधायक मदन कौशिक, शिवालिक नगर में निवर्तमान अध्यक्ष ने जश्न मनाया।पथरी में भाजपा नेता धर्मेंद्र चौहान के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। विधायक मदन कौशिक ने कहा कि जीत भाजपा की नीतियों और नेतृत्व की जीत है, जो जनता के विश्वास का प्रतीक है।

More Stories
कांग्रेस ने एलपीजी संकट पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया
रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया
सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस ने पदयात्रा निकालने का ऐलान किया