महिला वोटरों से संपर्क साधने के लिए भाजपा शक्ति वंदन कार्यक्रम चला रही है। हरिद्वार के निष्काम सेवा ट्रस्ट आश्रम में बुधवार को शक्ति वंदन कार्यशाला आयोजित की गयी।
इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत प्रदेश के कई नेताओं ने महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ संवाद किया और उन्हें सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कार्यशाला में पूरे प्रदेश से महिला समूह पहुंचे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार महिलाओं के लिए कई विकास योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का सीधा लाभ महिलाओं तक पहुंचे इसके लिए कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस के अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर निकल जा रही न्याय यात्रा को बेवजह बताते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। ऐसा करके कांग्रेस मृतका का अपमान कर रही है।
More Stories
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया
कांग्रेस हरिद्वार ने रानीपुर मोड़ पर चुनाव आयोग का पुतला फूंका
नगरपालिका अध्यक्ष के खिलाफ निर्दलीय सभासद ने विरोध प्रदर्शन किया