सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस ने पदयात्रा निकालने का ऐलान किया

बिजली-पानी के बिल में बढ़ोतरी पर कांग्रेस ने कड़ी नाराजगी जताई है। सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए 28 फरवरी को पदयात्रा निकालने का ऐलान भी किया। सोमवार को हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत के नेतृत्व में पूर्व मेयर अनीता शर्मा के कैंप कार्यालय पर बैठक हुई।अनुपमा ने कहा कि भाजपा शासन में आम जनता बिजली-पानी के बढ़ते बिलों से त्रस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर मामूली बकाये पर आम उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाती है, वहीं बड़े बकायेदारों पर सख्ती नहीं दिखाई जाती। उन्होंने बढ़ाए गए सरचार्ज को तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को नूरपुर पंजनहेड़ी से सिंहद्वार तक ऊर्जा निगम के खिलाफ पदयात्रा निकाली जाएगी।

About Author