द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की 15वीं राष्ट्रपति, वह देश की प्रथम, आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनीं हैं।
आज सुबह 11 बजे संसद भवन में वोटों की गिनती शुरु हो गई थी। राष्ट्रपति पद के लिए NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू सांसदों के 748 मतों में से 540 मत पाकर आगे चल रही थीं, जबकि विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 208 वोट ही मिल पाए। निर्वाचन अधिकारी पी.सी.मोदी ने कहा कि 15 सांसदों के मत अमान्य पाए गए थे।
अधिकारियों ने बताया कि इस राष्ट्रपति चुनाव में प्रत्येक सांसद के मत का मूल्य 700 है और मुर्मू को मिले कुल मतों का मूल्य 5,23,600 है, जो कि सांसदों के कुल वैध मतों का 72.19 प्रतिशत है। राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। इस चुनाव में NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने विपक्षी प्रतिद्वंदी को करारी शिकस्त दी है।
आपको बता दें कि मुर्मू भारत गणराज्य की 15वीं व देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनीं हैं। उनका कार्यकाल अगले 5 सालों के लिए होगा। द्रौपदी मुर्मू को 5,77777 वोट मिले। उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराया है। दूसरी ओर, सिन्हा के कुल मतों का मूल्य 1,45,600 था, जो कुल वैध मतों का 27.81 प्रतिशत है। देश में लगभग 10 करोड़ आदिवासी हैं और उनके 700 से ज्यादा समुदाय हैं. उनकी जीत के बाद इस समुदाय में खुशी की लहर दौड़ गई है।
More Stories
जैगुआर फाइटर जेट क्रैश हादसे में दोनों पायलटो ने अपनी जान गंवाकर ग्रमीणों की जान बचाई
अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश सभी यात्रियों की मौत
देश में जातिगत जनगणना की तारीखों का ऐलान हुआ