दिल्ली में बनने वाले केदारनाथ मंदिर को लेकर ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि केदारनाथ में सोने का घोटाला हुआ है और केदारनाथ से 228 किलो सोना गायब है।इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली में बनने वाले केदारनाथ मंदिर पर कहा कि वहां (केदारनाथ) घोटाला करने के बाद अब दिल्ली में केदारनाथ बनेगा? और फिर एक और घोटाला होगा। केदारनाथ से 228 किलो सोना गायब है। कोई जांच शुरू नहीं हुई है। उन्होंने सवाल किया कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है? अब वे कह रहे हैं कि दिल्ली में केदारनाथ बनाएंगे, ऐसा नहीं हो सकता।

More Stories
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की विमान हादसे में मौत हुई
अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात की
भारत आए रूसी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की