हरिद्वार पुलिस ने जिलेभर में बेरोजगारों को सरकारी नौकरी के नाम पर ठगने वाले फर्जी गिरोह और भर्ती सेंटर का पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि लक्सर क्षेत्र में फर्जी सेंटर का संचालन किया जा रहा था।फर्जी भर्ती सेंटर गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी जिला जज कोर्ट, आयकर और स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करते थे। जिसके एवज में बेरोजगारों से पांच से लेकर आठ लाख रुपए तक वसूलते थे।आरोपी जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों की फर्जी मेल आईडी तैयार कर अभ्यर्थियों को ईमेल से नियुक्ति पत्र भेजते थे। बाद में उन्हें वैकेंसी कैंसिल होने की बात कहकर टरका देते थे। जिलेभर में आठ ठगी के मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जिसमें चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अन्य कई लोगों के नाम भी सामने आए हैं। जिनकी तलाश में टीमें लगा दी गई हैं। बता दें कि पूर्व में भी लक्सर से कांग्रेस नेत्री सहित कई आरोपी फर्जी भर्ती सेंटर चलाने के मामले में जेल गए थे।

More Stories
पुजारी की हत्या से क्षेत्र में दहशत व आक्रोश का माहौल रहा
पथरी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चले
आबकारी टीम ने हरिद्वार क्षेत्र से अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी