बहादराबाद पुलिस ने जुआ खेलते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हजारों रुपये की नगदी व ताश के पत्ते भी बरामद किए हैं।जानकारी के मुताबिक बहादराबाद पुलिस ने सूचना पर थाना क्षेत्र के ग्राम अलीपुर में आम के बाग में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को जुआ खेते हुए गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपितों के पास से 19600 रुपये नगद व ताश के पत्ते बरामद किए। पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम पते इकलाख उम्र 45 वर्ष व कुर्बान उम्र 35 वर्ष निवासीगण इब्राहिमपुर थाना पथरी हरिद्वार व लवकेश उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम अलीपुर थाना बहादराबाद हरिद्वार बताए गए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

More Stories
नवरात्रि पर्व पर खाद्य सुरक्षा विभाग एक्शन मोड में दिखा
गैस एजेंसी का वीडियो वायरल होने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया गया
ज्वालापुर पुलिस ने सम्मोहित कर लोगों को ठगने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया