पुलिस ने अंतरराज्य वाहन चोर गिरोह के 2 सदस्यों को 18 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा

मंगलौर कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर 18 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनमें हरिद्वार के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अलावा उत्तर प्रदेश और हरियाणा से चोरी की गई बाइक भी शामिल हैं।वाहन चोरी की लगातार बढ़ रही घटनाओं के बाद एसएसपी ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया था।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थलों और संभावित मार्गों के 521 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और वाहन चोरी में पहले से शामिल अपराधियों का सत्यापन किया गया।जांच में सामने आया कि आरोपी पहचान छिपाने के लिए बार-बार मास्क, कपड़े और हेयर स्टाइल बदलते थे, जिससे उनकी पहचान करना चुनौतीपूर्ण हो गया था। इसके बावजूद पुलिस ने तकनीकी और मैनुअल इनपुट के आधार पर लगातार निगरानी रखी।

पूछताछ और निशानदेही के आधार पर अलग-अलग स्थानों से 16 अन्य चोरी की बाइक बरामद की गईं।पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि उन्होंने कोतवाली मंगलौर, कलियर शरीफ, भगवानपुर, झबरेड़ा, रुड़की सहित उत्तर प्रदेश के देवबंद, मुजफ्फरनगर और हरियाणा के पानीपत क्षेत्र से मोटरसाइकिलें चोरी की थीं।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान हसीन पुत्र रईस और सोनू पुत्र अल्हादिया, निवासी ग्राम टांडा भनेड़ा, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ वाहन चोरी और आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

About Author