बहादराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम हलवाहेड़ी में एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने घरके बाहर खेल रहे बच्चे को कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब नौ बजे की है। आवान(18 माह ) पुत्र रिजवान घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच अचानक ट्रैक्टर तेज रफ्तार से आया और बच्चे को कुचलता हुआ आगे निकल गया। बच्चा ट्रैक्टर के टायर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक खुर्शीद पुत्र शराफत निवासी बहेड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बच्चे की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।

More Stories
हरिद्वार पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह का खुलासा किया
भेल क्षेत्र में मोटरसाइकिल से खतरनाक स्टंट करना युवकों को भारी पड़ा
पुलिस ने तमंचे के बल पर की गई लूट की वारदात का खुलासा किया