कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किये 10 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार, 5 मार्च को शुभम कुमार पुत्र जहारू सिंह निवासी इमलीखेड़ा थाना पिरान कलियर की मोटरसाइकिल 4 मार्च को महाराजा फर्नीचर, ऊंचा पुल ज्वालापुर के पास से चोरी हो गयी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अंशुल अग्रवाल की अगुवाई में पुलिस टीम गठित की गई।ज्वालापुर कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए एसससपी नवनीत भुल्लर ने बताया कि 9 मार्च को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने नहर पटरी रेगुलेटर पुल के पास से दो संदिग्ध युवकों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने ज्वालापुर के ऊंचा पुल स्थित महाराजा फर्नीचर के पास से बाइक चोरी करने की बात कबूल की।बताया कि पुलिस ने जब आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की और उनकी निशानदेही पर कार्रवाई की, तो पुरानी कांवड़ पटरी के पास स्थित एक खंडहर से चोरी की 08 मोटरसाइकिलें और 02 स्कूटी बरामद की गईं। आरोपियों ने बताया कि ये वाहन उन्होंने हरिद्वार और देहरादून के अलग-अलग स्थानों से चोरी किए थे और पकड़े जाने से बचने के लिए नहर किनारे खंडहर में छिपाकर रखा था।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोसिन पुत्र जान आलम और गुलशान पुत्र बलीन निवासी ग्राम गाडोवाली, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि मोसिन राजमिस्त्री का काम करता है, जबकि गुलसान ई-रिक्शा मेकेनिक है। दोनों कम पढ़े-लिखे हैं, लेकिन वाहन चोरी करने में काफी माहिर हैं।

More Stories
महिला दिवस पर अवैध नशे के खिलाफ महिलाओं ने प्रदर्शन किया
ज्वालापुर क्षेत्र में घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया
रेलवे ट्रैक की सुरक्षा में सेंध लगाने पर पांच आरोपी की गिरफ्तार