हरिद्वार के राजा गार्डन रोड स्थित तालाब के निकट जमालपुर क्षेत्र में सूरज सैनी की ओर से करीब 8 से 10 बीघा भूमि पर की जा रही अनाधिकृत प्लॉटिंग को प्राधिकरण की टीम ने ध्वस्त कर दिया।कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। प्राधिकरण की टीम ने जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध रूप से विकसित किए जा रहे प्लॉटों को ध्वस्त किया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद निर्माणकर्ता को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देश दिए कि बिना मानचित्र स्वीकृति के किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य आगे न किया जाए। प्राधिकरण सचिव मनीष सिंह ने कहा कि बिना अनुमति किए जा रहे अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

More Stories
हरिद्वार पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह का खुलासा किया
भेल क्षेत्र में मोटरसाइकिल से खतरनाक स्टंट करना युवकों को भारी पड़ा
पुलिस ने तमंचे के बल पर की गई लूट की वारदात का खुलासा किया