ऋषिकेश कोतवाली पुलिस और एसओजी देहात की टीम ने हरिद्वार के जगजीतपुर से तीन चोरों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास पुलिस ने 45 हजार की नकदी, चोरी के गहने और बिना नंबर प्लेट की दो बाइक बरामद की है. इसके अलावा देहरादून में चोरी और हमला करने वाले दो शातिर भी गिरफ्तार हुए हैं.
दरअसल, ऋषिकेश के श्यामपुर में आकाश जैन के घर में चोरी की घटना हुई थी. चोरों ने घर का ताला तोड़कर 5 लाख नकद और लाखों के गहने चोरी कर लिए थे. पुलिस ने आरोपियों को हरिद्वार के जगजीतपुर में छापेमारी कर दबोचा है. आरोपियों की पहचान सोनू, राहुल और जॉनी के रूप में हुई है. जो हरिद्वार के पूरनपुर के रहने वाले हैं. आरोपियों ने बताया कि वो अपने चौथे साथी अभिषेक के साथ दो बाइक पर 4 जून को ऋषिकेश घूमने के लिए आए थे. रात को हरिद्वार जाते समय उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था.

More Stories
नाबालिक पुत्री से दुष्कर्म मामले में पिता को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा हुई
पुलिस ने बहादराबाद क्षेत्र से 21 किलो गांजे के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया
महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालियों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी