हरिद्वार के हरकी पैड़ी के पास एक नर कंकाल मिला है. जिससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.
हरिद्वार के हरकी पैड़ी के पास हजारीलाल गुलजारीलाल धर्मशाला के पास स्थित पीली कोठी में एक कंकाल मिला है. जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि कंकाल किसका है? आशंका है कि इस व्यक्ति की काफी पहले ही मौत हो गई होगी, लेकिन कंकाल आज मिला है. फिलहाल, पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है. इस क्षेत्र में भिक्षुक और संतों का आवागमन काफी संख्या में होता है. ऐसे में हो सकता है कि यह कंकाल उनमें से ही किसी एक का हो.

More Stories
नाबालिक पुत्री से दुष्कर्म मामले में पिता को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा हुई
पुलिस ने बहादराबाद क्षेत्र से 21 किलो गांजे के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया
महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालियों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी