श्यामपुर थाना पुलिस ने शनिवार शाम चिड़ियापुर के जंगल से दो नशा तस्करों को दबोच कर उनके पास से 167 ग्राम स्मेक बरामद की है जिसकी कीमत 50 लाख रुपये बताई गई है।थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि देहरादून एसटीएफ के संकेत पर श्यामपुर पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों नशा तस्कर सपेरा समुदाय के हैं। नशा तस्करों की पहचान आजाद पुत्र स्वर्गीय हरीश चंद व संगीत पुत्र स्वर्गीय ओमनाथ दोनों निवासी सपेरा बस्ती मोथरावाला देहरादून के रूप में हुई है। दोनों आरोपितों के विरुद्ध थाना श्यामपुर हरिद्वार पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।

More Stories
राज्य में UCC लागू होने के बाद रुड़की क्षेत्र से निकाह हलाला से जुड़ा पहला मामला सामने आया
वाहन चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सीपीयू ने सख्त कार्रवाई की
ज्वालापुर क्षेत्र में जमीन कब्जाने को लेकर युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की