स्थानीय निकाय चुनाव के मद्देनजर चल रही चेकिंग के दौरान तीन शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इनमें से दिल्ली के निवासी दो चोर अंतरराज्यीय गिरोह के हैं, जो दिल्ली व मेरठ से चोरी का माल लेकर हरिद्वार पहुंचे थे।आरोपित चोरों के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं।
नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत चलाये जा रहे चेकिंग अभियान में भीमगौडा बैरियर के पास एक बिना नंबर की शेवरले बीट कार को रोकने का इशारा किया तो चालक कार को तेजी से आगे ले गया। जिसे भीमगौडा रोड काली माता मन्दिर के पास क्यूआरटी पुलिस टीम द्वारा पकडा गया। कार सवार आरोपितों की पहचान मंझर पुत्र अव्वास निवासी गांव कोटला मयूर विहार फेस 01 थाना मयूर विहार नई दिल्ली व राहुल पुत्र हरिचंद निवासी गांव कोटला मयूर विहार फेस 01 थाना मयूर विहार नई दिल्ली के रूप में हुई। कार से 02 अवैध तमंचा .315 व 12 बोर, 02 जिन्दा कारतूस तथा बड़ी मात्रा में सोने चांदी के जेवरात, चांदी के सिक्के अन्य सामान बरामद हुए हैं।

More Stories
नवरात्रि पर्व पर खाद्य सुरक्षा विभाग एक्शन मोड में दिखा
गैस एजेंसी का वीडियो वायरल होने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया गया
ज्वालापुर पुलिस ने सम्मोहित कर लोगों को ठगने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया