गौकशी के मामले में फरार चल रहे आरोपित शमीम उर्फ रैना उर्फ मुन्ना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार 8 सितम्बर को पुलिस ने गौकशी के मामले में मुकदमा दर्ज किया था।पुलिस ने मौके से एक छोटा हाथी और 100 किलोग्राम गौमांस बरामद किया था।
पथरी पुलिस ने आराेपित की धड़पकड़ के लिए कई प्रयास किए, अंतत: उसे बुक्कनपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया। शमीम का निवास ईदगाह सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर हरिद्वार बताया गया है। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।

More Stories
ज्वालापुर स्थित बांके बिहारी मंदिर में एकत्रित धनराशि को लेकर विवाद हुआ
पथरी क्षेत्र में विजिलेंस टीम ने छापेमारी की
कावड़ मेले के बीच हरकी पैड़ी क्षेत्र से नकली नोट खपाने का मामला सामने आया