पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपितों का चालान कर दिया है।मंगलौर पुलिस की चेकिंग अभियान पर थी। इसी दौरान टीम के ई चालान मशीन से चेकिंग के दौरान कोतवाली मंगलौर में वर्ष 2022 में चोरी हुई बाइक नंबर का पता चला। पुलिस ने तत्काल आरोपितों को हिरासत में ले लिया तथा उनके कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद कीं। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम आस मोहम्मद पुत्र अल्तापी व मुजम्मिल पुत्र उस्मान निवासीगण वार्ड नंबर 5 मोहल्ला किला कस्बा लंढौरा कोतवाली मंगलौर हरिद्वार बताए।

More Stories
ज्वालापुर पुलिस ने सम्मोहित कर लोगों को ठगने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया
हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि के तहत 27 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया
ज्वालापुर पुलिस ने अंतरराज्य वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया