धर्मनगरी हरिद्वार के थाना खानपुर क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते पति द्वारा पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी पति हत्या करने के बाद खुद ही थाने पहुंच गया है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
दरअसल आज सुबह सवेरे डूमनपुरी का रहने वाले बबलू खानपुर थाने पहुंचा और उसने पुलिस को बताया कि रात अपनी पत्नी से हुई कहासुनी के बाद उसने अपनी पत्नी की चुन्नी से गला घोट कर उसकी हत्या कर दी है, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो घर पर मृतका सुशीला का शव पड़ा हुआ था, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा कर दिया है, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
पथरी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चले
आबकारी टीम ने हरिद्वार क्षेत्र से अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी
एसटीएफ टीम ने छापेमारी कर 101 एलपीजी सिलेंडर बरामद किये