हरिद्वार, 11 सितंबर लक्सर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।
भीकमपुर चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि पुलिस टीम शुक्रवार की देर शाम को शांति व्यवस्था बनाने को लेकर गश्त कर रही थी।
तभी बाखरपुर स्कूल के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ नजर आया। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने तत्काल उसे दबोच लिया। मौके पर तलाशी लेने पर 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम राम पुत्र सुग्गन (19 वर्ष), निवासी ग्राम नगली, गजरौली, थाना हस्तिनापुर मेरठ बताया। उसे शनिवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

More Stories
ज्वालापुर पुलिस ने अंतरराज्य वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया
महिला दिवस पर अवैध नशे के खिलाफ महिलाओं ने प्रदर्शन किया
ज्वालापुर क्षेत्र में घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया