हरिद्वार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में बाप और बेटे की मौत हो गई। घटना कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र की है जहां टूरिस्ट बस ने एक ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी।इस टक्कर के दौरान ट्रैक्टर ट्राली पलटने से पिता और बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार सुबह रुड़की की ओर से मनसब पुत्र महबूब और अदनान पुत्र मनसब निवासी इब्राहिमपुर ट्रैक्टर ट्राली में चरी लेकर ज्वालापुर की ओर आ रहे थे। उनके ट्रैक्टर के पीछे पश्चिम बंगाल की एक टूरिस्ट बस भी तेज रफ्तार से आ रही थी। जुर्स कंट्री के पास पहुंचते ही अचानक बस ने पीछे से ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर ट्राली तुरंत पलट गई और उसमें सवार पिता और बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। लेकिन अस्पताल जाने तक दोनों दम तोड़ चुके थे।

More Stories
मंगलोर क्षेत्र में डॉक्टर ने महिला के साथ शर्मनाक हरकत की
रविदास जयंती के दौरान उपद्रव में दो लोगों की मौत हुई
खाद्य पूर्ति निरीक्षक के साथ हाथापाई मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया