देहरादून। दून की साईबर क्राईम पुलिस को वर्ष 2022 में मिली विभिन्न शिकायतों में बड़ी सफलता हाथ लगी है।
दअरसल पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद तेजी से कार्रवाई करते हुए कुल 82 खोए मोबाईल फोन को बरामद किया है इन सभी फोन की कीमत 15 लाख रुपए बताई जा रही है, डीआईजी एंव एसएसपी देहरादून जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि खोए मोबाईल फोन की बरामदगी के लिए उनकी ओर से निर्देशित किया गया था जिसके बाद सभी मोबाईल फोन को सर्विलांस के माध्यम से हरियाणा, दिल्ली,उत्तरप्रदेश,बिहार और झारखंड आदि राज्यों से बरामद किया गया है इन सभी 82 मोबाईल फोन की कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है।

More Stories
पुलिस ने बहादराबाद क्षेत्र से 21 किलो गांजे के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया
महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालियों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी
बहादराबाद क्षेत्र में बदमाशों ने फैक्ट्री की दीवार तोड़कर लाखों का सामान चुराया