हरिद्वार में एक मां ने अपने बच्चों के साथ हैवानियत की

उत्तराखंड के हरिद्वार के झबरेडा का मामला है।मां की दरिंदगी का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में मासूम रो-रोकर चिल्ला रहा है। वह पीने के लिए पानी मांग रहा है। लेकिन उसकी मां लगातार पीट रही है। वह उसका दोनों हाथ पकड़कर उसके छाती को दांत से काटने लगती है। ऐसा वह दो बार करती है। बेटे का मुंह नोचकर गला दबाने लगती है। मासूम अपनी मां को पीछे हटाने की कोशिश करता है। लेकिन उसकी मां गर्दन मोड़ देती है। फिर वह उसे लात मारकर भगा देती है।

हैवानियत करने वाली मां की पहचान प्रियंका के रूप में हुई है। आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने अपने बड़े बेटे (12 साल) से यह वीडियो रिकॉर्ड कराया था। बेटे को पीटने वाला वीडियो उसने अपने पति को भेज दिया जो उससे अलग रहता है। बताया जा रहा है कि महिला और उसके पति के बीच कई सालों से विवाद चल रहा है। अपने पति को सबक सिखाने के लिए महिला ने यह वीडियो बनाया।

जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार पुलिस ने महिला और उसके बच्चे को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने पेश किया। वहां दोनों की काउंसलिंग की गई। पुलिस और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी महिला और उसके बेटे पर नजर रखेगी। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

About Author