हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में गंगनहर में गिरी एक बच्ची का शव पथरी पावर हाउस से बरामद हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया।पुलिस के अनुसार, साढ़े छह वर्षीय राधिका पुत्री चमन निवासी जमालपुर खुर्द रानीपुर बुधवार को गंगनहर में खेलते हुए गिर गई थी। वह किनारे पर बहकर आए फूल को उठाने गई थी और पैर फिसलकर गंगनहर में गिर गई थी। उसका कुछ पता नहीं चल पाया था। लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को शव पथरी पावर हाउस के पास गंगनहर से बरामद हो गया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

More Stories
नवरात्रि पर्व पर खाद्य सुरक्षा विभाग एक्शन मोड में दिखा
गैस एजेंसी का वीडियो वायरल होने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया गया
ज्वालापुर पुलिस ने सम्मोहित कर लोगों को ठगने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया